कोरोन्टाइन किये हुए किशोर को नहीं मिल रहा भोजन

(फरूखाबाद)-कोरोन्टाइन किये हुए किशोर को नहीं मिल रहा भोजन*। क्षेत्र के होतेलाल उर्फ सोमवीर उम्र: 16 बर्ष पुत्र बाबूराम निवासी कटरा रहमत खां मोहल्ला शेखमहल जो कि कासगंज से आया था उसको कल प्राथमिक विधालय में प्रथम जांच के बाद कोरोन्टाइन किया गया है।प्राथमिक विधालय में कोरोन्टाइन करने के बाद ग्राम प्रतिनिधि ने होतेलाल उर्फ सोमवीर की कोई भी सुध नहीं ली। और न ही खाने के लिये क़ोई भोजन की व्यवस्था की गयी।
उनके बड़े भाई विजय से जानकारी करने पर उन्होंने बताया कि कल शाम से हमें खाने के लिये भोजन प्राप्त नहीं हुआ है।विजय के अनुसार हम खाना घर से बनवाकर ला रहे हैं जिससे हमें काफ़ी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। जब
*फ्लू कैंम्प प्रभारी*” सत्येन्द्र कटियार से भोजन से सम्बन्धित जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा सख्त निर्देश दिये गये हैं कि यदि किसी भी गाँव में प्राथमिक विधालय में यदि कोई भी व्यक्ति कैरोन्टाइन किया जाता है तो उसकी देखरेख व भोजन व्यवस्था व अन्य जिम्मेदारी *ग्राम के मुखिया* की होगी।परन्तु ग्राम प्रतिनिधि इस जिम्मेदारी से कोसों दूर हैं।

*जागरूक मीडिया- प्रतिनिधि ने घर के दूसरे सदस्यों की जांच करवायी*।क्षेत्र के जागरूक मीडिया प्रतिनिधि ने घर के अन्य सदस्यों को एल०वाई० डिग्री में बने फ्लू कैंम्प में जाकर कैंम्प प्रभारी से बात कर अन्य सदस्यों की जांच करवायी। जिसमें मां सीता देवी, बहन सुमन, भाई विजय कुमार की *थर्मल स्केनिंग*की गयी।कैम्प प्रभारी सत्येन्द्र कटियार द्वारा सख्त हिदायत देकर सोशल डिस्टेंस के अलावा घर में ही रहने की बात कही।उन्होंने कहा कि
जागरूकता ही सर्वोपरि है ये लड़ाई किसी एक की नहीं है।तथा
कोरोना वायरस को हराने के लिये सभी लोगों को जागरूक होना बहुत ज़रूरी है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks