कैंट विधायक ने मतदाता सूची पुनरीक्षण में , मढ़ीनाथ मंडल के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

बरेली। निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे दो दिवसीय मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान-2027 के अंतर्गत शनिवार को कैंट विधानसभा विधायक एवं सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने 125-कैंट विधानसभा क्षेत्र के मढ़िनाथ मंडल के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथों पर तैनात बीएलओ से मतदाता सूची में नए मतदाताओं के पंजीकरण की प्रगति की जानकारी ली।
कैंट विधानसभा विधायक एवं सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने नलकूप विभाग कार्यालय, स्वदेशी भूषण कन्या इंटर कॉलेज, सत्यदेव हायर सेकेंडरी स्कूल, कैंडिड पब्लिक स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर नेकपुर, आर्य पुत्री इंटर कॉलेज और गुरु नानक खालसा इंटर कॉलेज पहुंचकर अभियान का जायजा लिया। बीएलओ को पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के निर्देष दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित नहीं रहना चाहिए।
कैंट विधानसभा विधायक एवं सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने विशेष रूप से एसआईआर प्रक्रिया के दौरान छूटे हुए मतदाताओं, अन्य स्थानों से स्थानांतरित होकर आए नागरिकों और एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने विभिन्न मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सक्रियता के साथ कार्य करने और अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ने का आह्वान किया।
इस दौरान प्रभु दयाल लोधी, अमरीश कठेरिया, सुधीर भटनागर डब्बल, चित्रा मिश्रा, श्याम सिंह चैहान, सौरभ सिंह, सागर मौर्य, सुंदरम सक्सेना, केपी सिंह, डाॅ. त्रिलोकी सिंह, सोनू कालरा, राम निवास आर्य सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

  • मढ़िनाथ मंडल के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
  • बीएलओ से नए मतदाता पंजीकरण की प्रगति की ली जानकारी

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks