
बरेली। इन्वर्टिस विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग की ओर से मंगलवार को सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों ने गांवों एवं विद्यालयों में पहुंचकर लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों ने आमजन एवं छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए उनसे बचाव के उपाय भी बताए।
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने, ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहने और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष सहित अन्य प्रोफेसरगण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा लोगों को सुरक्षित डिजिटल गतिविधियों के लिए प्रेरित करना रहा।