
बरेली। विश्व जागृति मिशन बरेली मंडल द्वारा 7 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक बी. इंटर कॉलेज के मैदान में सनातन संस्कृति सत्संग का आयोजन किया जा रहा है । सत्संग में परम पूज्य सुधांशु महाराज अपने दिव्य एवं प्रेरणादायी प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश प्रदान करेंगे ।
सत्संग के प्रचार-प्रसार हेतु श्री झूलेलाल मंदिर सिंधु नगर से प्रभात फेरी निकाली गई । मिशन के महामंत्री पवन कुमार अरोड़ा, कोषाध्यक्ष नरेंद्र नाथ खुराना, सह कोषाध्यक्ष महेंद्र गंगवार ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रभात फेरी का शुभारंभ किया।
प्रभात फेरी के दौरान सिंधु नगर के श्रद्धालुओं का जगह-जगह स्वागत किया। इस अवसर पर विजय अग्रवाल, डॉ. जितेंद्र शर्मा, आर बी सिंह, संजीव अग्रवाल, नीरज माथुर , अमूल्य गुप्ता, रीना अग्रवाल, रेनू वार्ष्णेय एवं रेनू मिश्रा जी ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
प्रभात फेरी का विश्राम श्री सीता राम मंदिर में हुआ, जहां मंदिर कमेटी के दिनेश कुमार, ने प्रभात फेरी का स्वागत किया ।
प्रभात फेरी को सफल बनाने में वेद अरोड़ा, , आर.बी. सिंह, राकेश अरोड़ा, नरेंद्र नाथ खुराना, अभय भटनागर, राकेश अग्रवाल, श्री कांत शर्मा , संजय पाठक, रमेश अनेजा राकेश गुप्ता, प्रमोद सक्सेना, गीतेश गुप्ता, रीना अग्रवाल एवं प्रियंका मौर्य,ऋचा अग्रवाल, सुंधा अग्रवाल , संध्या खंडेलवाल का सक्रिय सहयोग रहा।
मिशन के शुभम सिंह ने बताया कि सनातन संस्कृति सत्संग के प्रचार-प्रसार के लिए प्रभात फेरियों का क्रम आगे भी जारी रहेगा। बुधवार,30 सितंबर को प्रभात फेरी श्री रामायण मंदिर से प्रातः 7:00 बजे प्रारंभ होगी तथा इसका विश्राम प्रातः 8:30 बजे श्री हरि मंदिर मंदिर पर होगा।