10 सितंबर से खुलेगा राशन का दरवाजा :  अंत्योदय कार्ड पर 35 किलो मुफ्त अनाज; 54 रुपये में मिलेगी 3 Kg चीनी

बरेली। अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों के लिए सितंबर माह का खाद्यान्न वितरण 10 सितंबर से 25 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। जिला पूर्ति विभाग के अनुसार अन्त्योदय कार्डधारकों को गेहूं, फोर्टिफाइड चावल और उपलब्धता के अनुसार बाजरा निःशुल्क दिया जाएगा।
अन्त्योदय कार्ड पर 21 किलो गेहूं, 9 किलो फोर्टिफाइड चावल और 5 किलो बाजरा यानी कुल 35 किलो खाद्यान्न प्रति कार्ड मिलेगा। इसके साथ जुलाई, अगस्त और सितंबर तिमाही के सापेक्ष 3 किलो चीनी 18 रुपये प्रति किलो की दर से कुल 54 रुपये में दी जाएगी। अन्त्योदय कार्डधारकों को चीनी में पोर्टेबिलिटी की सुविधा नहीं मिलेगी।
वहीं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 2 किलो गेहूं, 1 किलो फोर्टिफाइड चावल और उपलब्धता के अनुसार 2 किलो बाजरा निःशुल्क मिलेगा। खाद्यान्न वितरण में पोर्टेबिलिटी की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि बाजरा उपलब्ध स्टॉक के अनुसार वितरित किया जाएगा और स्टॉक समाप्त होने के बाद निर्देशानुसार उसके स्थान पर गेहूं अथवा चावल दिया जाएगा। 25 सितंबर को अंतिम दिन आधार प्रमाणीकरण से राशन न ले पाने वाले उपभोक्ताओं को मोबाइल ओटीपी के माध्यम से वितरण की सुविधा मिलेगी।
राशन वितरण के लिए उचित दर विक्रेता की दुकानें सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक खुलेंगी। राशन कार्डधारक निर्धारित अवधि में अपने संबंधित उचित दर विक्रेता से देय खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks