बरेली में प्रशासनिक चाबुक का असर: विशेष वसूली अभियान से बकाएदारों में हड़कंप, भूमिगत हुए डिफ़ॉल्टर


बरेली। जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों के क्रम में प्रशासनिक टीम द्वारा चलाए जा रहे विशेष वसूली अभियान से जिले के बकाएदारों और डिफ़ॉल्टरों में हड़कंप मच गया है। सख्त कार्रवाई से बेदखल होने और जेल जाने के डर से तमाम बड़े बकाएदार भूमिगत हो गए हैं।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं उपजिलाधिकारी इशिता किशोर के नेतृत्व में गठित प्रशासनिक टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोला मण्लम इंश्योरेंस कंपनी से ₹69,30,347 (उनहत्तर लाख तीस हजार तीन सौ सैंतालीस रुपये) की भारी-भरकम राशि की वसूली सुनिश्चित कराई।
जमीन कुर्क, नीलामी प्रक्रिया शुरू
दूसरी ओर, पारिवारिक न्यायालय के बकाएदार हरीश (पुत्र डालचंद, निवासी बुझिया शुमाली) द्वारा लंबे समय से बकाया धनराशि जमा न कराने पर कड़ा रुख अपनाया गया है। प्रशासन ने उनकी कृषि भूमि को कुर्क करते हुए उसकी खुली नीलामी की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रशासन की इस कठोर व आक्रामक कार्रवाई से स्पष्ट संदेश दिया गया है कि सरकारी व अदालती बकाए की अनदेखी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अभियान में नायब तहसीलदार रिठौरा अंशिका शर्मा, जोरावर सिंह, संग्रह अमीन अरुण कुमार सहित पूरी राजस्व टीम मुस्तैदी से डटी हुई है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks