सुभाष नगर पुलिस ने रामगंगा निकट फरीदापुर रोड पर ; एक किलो से ज्यादा अफीम सहित तस्कर को धर दबोचा

बरेली। थाना सुभाषनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 151 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सुभाषनगर में मु0अ0सं0 588/26, धारा 8/18 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, 25 अगस्त 2026 को थाना प्रभारी सुभाषनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मदर्स पब्लिक स्कूल के पीछे फरीदापुर जाने वाले रास्ते से आरोपी सुरेश गुप्ता पुत्र चिरौंजी लाल, निवासी ग्राम नौनी टिकनना, थाना दातागंज, जनपद बदायूं, उम्र करीब 60 वर्ष को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 1 किलो 151 ग्राम अफीम बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने कुछ देर पहले रामगंगा स्टेशन के पास एक अज्ञात व्यक्ति से अफीम खरीदी थी और राह चलते लोगों को बेचने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ इससे पहले भी मु0अ0सं0 167/25, धारा 8/18/60 NDPS एक्ट, थाना कोतवाली बरेली का मामला दर्ज है।
कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार नैन, उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक रोबिन सिंह, कांस्टेबल कपिल वर्मा एवं कांस्टेबल अंकित नागर शामिल रहे।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks