
बरेली। युवाओं और खिलाड़ियों को खेलों के क्षेत्र में नई दिशा, अवसर और प्रेरणा देने के उद्देश्य से ‘खेलो इंडिया संवाद—खेल की बात, पीएम मोदी के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 10 बजे महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के MBA हॉल में आयोजित होगा।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खिलाड़ियों, युवाओं एवं खेल प्रेमियों के साथ ‘खेल की बात’ संवाद करेंगे। इस दौरान खेलों में प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा देश में खेल संस्कृति को मजबूत करने से जुड़े विषयों पर संवाद होगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि बरेली लोकसभा क्षेत्र के सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार रहेंगे। आयोजन को लेकर खेल जगत से जुड़े युवाओं और खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिलेगा ।