
बरेली। कलेक्ट्रेट गेट के बाहर मंगलवार को आत्मदाह का प्रयास करने वाले दंपती के खिलाफ थाना कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की तत्परता से मौके पर ही दोनों को नियंत्रित कर लिया गया और बड़ी घटना होने से टल गई।
पुलिस के अनुसार, चन्दपुर निचपुरी निवासी नरेश पाल और उनकी पत्नी गुड्डी देवी 25 अगस्त को करीब 11 बजे कलेक्ट्रेट गेट के बाहर पहुंचे और अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को रोक लिया और थाना कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया।
मामले में होमगार्ड संदीप कुमार की तहरीर पर थाना कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 419/26 धारा 226/221/126(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया। विवेचना उपनिरीक्षक कमलवीर सिंह कर रहे हैं। पुलिस ने नरेश पाल और गुड्डी देवी के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तारी की कार्रवाई की।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, उपनिरीक्षक कमलवीर सिंह, महिला हेड कांस्टेबल भावना, हेड कांस्टेबल 557 भागेश कुमार तथा रिजर्व कांस्टेबल 1330 अक्षय बालियान शामिल रहे।