कलेक्ट्रेट पर तीसरी आंख का पहरा , संदिग्ध गतिविधियों पर प्रशासन की पैनी नजर

बरेली। कलेक्ट्रेट परिसर और आसपास के सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा अब प्रशासन की ‘तीसरी आंख’ के हवाले है। जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए वायरलेस सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराए हैं। इन कैमरों का एक्सेस जनपद के उच्च प्रशासनिक अधिकारियों को उपलब्ध कराया गया है, जिसके माध्यम से परिसर और आसपास की गतिविधियों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

प्रशासन की निगाह अब कलेक्ट्रेट परिसर में होने वाली हर संदिग्ध गतिविधि पर है। किसी भी अनुचित, संदिग्ध अथवा कानून-विरोधी गतिविधि के सामने आने पर संबंधित के खिलाफ तत्काल नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

सीसीटीवी निगरानी का उद्देश्य कलेक्ट्रेट आने वाले आमजन, अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना है। साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने निगरानी तंत्र को और मजबूत किया है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks