उर्स-ए-आला हज़रत के अवसर पर पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने की चादरपोशी

बरेली। उर्स-ए-आला हज़रत के मुबारक अवसर पर आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी की ओर से दरगाह आला हज़रत पर चादरपोशी की गई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव प्रत्येक वर्ष उर्स-ए-आला हज़रत के अवसर पर चादर पेश कर गंगा-जमुनी तहज़ीब, आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक सौहार्द का संदेश देते हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी, बरेली का प्रतिनिधिमंडल भी इस कार्यक्रम में शामिल हुआ।

पूर्व सांसद श्री प्रवीण सिंह ऐरन ने दरगाह पर चादर पेश कर प्रदेश एवं देश में अमन-चैन, भाईचारे, खुशहाली, तरक्की तथा शहर के विकास के लिए दुआ की। उन्होंने कहा कि आला हज़रत का संदेश प्रेम, इंसानियत, आपसी सद्भाव और सामाजिक एकता का प्रतीक है, जिसे अपनाकर समाज में सौहार्द को और अधिक मजबूत किया जा सकता है।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री शुभलेश यादव, महानगर अध्यक्ष श्री शमीम खाँ सुल्तानी, भोजीपुरा विधायक शहज़िल इस्लाम, इंजीनियर अनीस अहमद, पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित साथियों ने दरगाह पर प्रदेश की उन्नति, देश की समृद्धि तथा आपसी भाईचारे की मजबूती के लिए विशेष दुआ की।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks