इनर व्हील क्लब बरेली साउथ के अधिष्ठापन समारोह में निधि अग्रवाल बनीं अध्यक्ष : बबीता गर्ग ने संभाला सचिव पद

बरेली। इनर व्हील क्लब बरेली साउथ का भव्य अधिष्ठापन समारोह बरेली क्लब में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ. मनीषा बाजपेई ने नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान निधि अग्रवाल ने अध्यक्ष और बबीता गर्ग ने सचिव पद का कार्यभार संभाला।
डॉ. मनीषा बाजपेई ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक इनर व्हील क्लब को “जीवन धारा” परियोजना के तहत एक जरूरतमंद व्यक्ति के पूरे वर्ष के डायलिसिस का बीड़ा उठाना चाहिए। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों के नवीनीकरण, महिला सशक्तिकरण और समाज सेवा से जुड़े विभिन्न प्रकल्पों पर भी प्रकाश डाला।


नई अध्यक्ष निधि अग्रवाल ने आगामी सेवा योजनाओं की घोषणा करते हुए एक जरूरतमंद बच्चे को साइकिल, तीन बच्चों की एक वर्ष की शिक्षा शुल्क तथा एक सिलाई केंद्र को सिलाई मशीन भेंट की। समारोह में क्लब की नई डायरेक्टरी का भी विमोचन किया गया।
पूर्व डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ. कंवल मेहरा और रेनू अग्रवाल ने नई टीम को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन रति गुप्ता ने तथा धन्यवाद ज्ञापन बबीता कपूर ने किया। समारोह में क्लब की बड़ी संख्या में सदस्याएं उपस्थित रहीं।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks