बरेली के अभय और आगरा की झील गौतम ने दिल्ली में मचाया धमाल, राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में यूपी का बजा डंका

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दी बधाई, कहा- उपलब्धि ने बढ़ाया प्रदेश का गौरव

बरेली,लखनऊ। राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन-2026 में उत्तर प्रदेश के दो युवा प्रतिभाओं ने प्रदेश का नाम रोशन किया। फरीदपुर (बरेली) के अभय गुप्ता और दयालबाग (आगरा) की झील गौतम को नई दिल्ली में आयोजित सम्मेलन में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्मानित किया।
दोनों युवाओं को ‘विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण (VB-G RAM-G) अधिनियम, 2025’ के प्रचार-प्रसार और जन-जागरूकता में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान मिला।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दोनों युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।
भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा My Bharat और MyGov पोर्टल पर आयोजित डिजिटल प्रतियोगिताओं के तहत “60 Second for My Village” नेशनल रील/वीडियो चैलेंज में अभय और झील ने शानदार प्रदर्शन किया। उनकी रचनात्मकता और डिजिटल कौशल ने ग्रामीण भारत की विकास गाथा को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks