
बरेली। जय परशुराम सेना की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी सावन माह में होने वाली साथ नाथ परिक्रमा की तैयारियों तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान कई नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ा गया और विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां की गईं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को जन-जन तक पहुंचाने, अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने और जिलों व तहसीलों में संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ कार्य करें।
उन्होंने आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न कराने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सामाजिक एकता, सेवा कार्य और संगठन की विचारधारा को मजबूत करना सभी की जिम्मेदारी है।
बैठक में पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया। अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया।
नवनियुक्त पदाधिकारी:
दिनेश गुप्ता, विमल गुप्ता, अंकुर अवस्थी, भगवानदास गुप्ता, विक्रम सिंह, प्रदीप कुमार गुप्ता, अतुल भारती, पवन कुमार, राजेश मौर्य, अनुज कश्यप, मोनू साहू, ऋषभ भारती, वाशु सैनी, अमित कश्यप, अंशु कश्यप।
बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष माला गुप्ता, राष्ट्रीय महासचिव अमित गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट जयपाल सिंह कश्यप, जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, महानगर अध्यक्ष आशीष सिंह, महानगर उपाध्यक्ष राज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।