बरेली में गूंजा युवाओं की आवाज़ बुलंद करने का संकल्प, युवा कांग्रेस पारस शुक्ला ने भरी नई ऊर्जा

बरेली। उत्तर प्रदेश पश्चिम युवा कांग्रेस के जिला बरेली में स्टेशन रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में स्वागत समारोह एवं समीक्षा बैठक का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अयान खान, प्रदेश उपाध्यक्ष अवनीश चौबे, जिला अध्यक्ष बरेली नादिर बेग एवं जिला कार्यकारी अध्यक्ष ताबिश हसन का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला ने कहा कि देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों और नीट परीक्षा में हुई अनियमितताओं से युवाओं में भारी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं ने लाखों युवाओं के सपनों और भविष्य को प्रभावित किया है। आज देश का युवा अपनी आवाज़ के लिए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ खड़ा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा कोटा में युवाओं के साथ बड़ा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसके बाद राहुल गांधी देशभर में युवाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं और मुद्दों को मजबूती से उठाने का काम करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब और राष्ट्रीय प्रभारी मनीश शर्मा के निर्देशन में सहारनपुर से नोएडा तक निकाली गई किसान-नौजवान बचाओ यात्रा को युवाओं का व्यापक समर्थन मिला। अब यात्रा का दूसरा चरण शाहजहांपुर से रामपुर तक निकाला जाएगा, जिसमें आठ जिले शामिल होंगे और बरेली इसका प्रमुख पड़ाव रहेगा। इसी को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बड़ी संख्या में मौजूद युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया और संकल्प लिया कि संगठन को जिले के हर वार्ड और पंचायत स्तर तक मजबूत किया जाएगा। साथ ही युवाओं की आवाज़ को बुलंद करने और संगठन को नई मजबूती देने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य किया जाएगा।

कार्यक्रम में पीलीभीत प्रभारी अजय शुक्ला, हाजी जुबैर, फिरोज खान, सभासद मुन्ना, सुरेंद्र सोनकर, मुस्तकीम, अफसार खान, राहुल गुप्ता, कादिर खान, नदीम सिद्दीकी, शोबी वकील, फहीम खान सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks