दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा , बरेली पुलिस की पैरवी लाई रंग



बरेली। उत्तर प्रदेश पुलिस के चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत बरेली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना इज्जतनगर क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में न्यायालय ने आरोपी को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास और 25 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।
मामला वर्ष 2025 का है, जब पीड़िता की मां की शिकायत पर थाना इज्जतनगर में आरोपी मनव्वर हसन मंसूरी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने प्रभावी विवेचना करते हुए न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया और अभियोजन पक्ष ने 9 गवाह पेश किए,
आज दिनांक 20 जून 2026 को पॉक्सो-03 कोर्ट बरेली ने आरोपी को दोषी मानते हुए पॉक्सो एक्ट की धारा-6 में 20 साल का कारावास और 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना अदा न करने पर अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।


इस कार्रवाई में एसपी दक्षिणी/नोडल अधिकारी ऑपरेशन कन्विक्शन, विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो कोर्ट, विवेचक और पैरोकारी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks