जरी-जरदोजी के हुनर को मिलेगा नया मुकाम, 435 आवेदकों के भविष्य का होगा जल्द फैसला

बरेली। एक जनपद एक उत्पाद (ODOP) प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना के तहत जरी-जरदोजी ट्रेड के लिए चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र बरेली में 22 और 23 जून 2026 को अभ्यर्थियों का साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।

पहले चरण में 1 अप्रैल से 25 मई 2026 तक प्राप्त 217 आवेदनों की जांच और इंटरव्यू 22 जून को होगा, जबकि 26 मई से 18 जून 2026 तक मिले 218 आवेदनों की प्रक्रिया 23 जून को पूरी की जाएगी।
साक्षात्कार में शामिल होने वाले सभी आवेदकों को अपने मूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, जाति और आय प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks