डिजिटल क्रांति की नई उड़ान… सूचना विभाग ने लॉन्च किया डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सूचना प्रवाह’

बरेली। डिजिटल युग में सूचना के तेज और प्रभावी प्रसार को देखते हुए उत्तर प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने एक नई शुरुआत की है।
राजधानी लखनऊ स्थित लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ किया गया।
चैनल का उद्घाटन सूचना निदेशक विशाल सिंह और अपर सूचना निदेशक अरविंद कुमार मिश्र ने किया। इस मौके पर निर्माता फिल्म अभय कुमार श्रीवास्तव, फिल्म निर्माण प्रबंधक संदीप पांडेय सहित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

‘सूचना प्रवाह’ सिर्फ एक यूट्यूब चैनल नहीं बल्कि सरकार और जनता के बीच संवाद का एक नया डिजिटल माध्यम होगा।
इस प्लेटफॉर्म के जरिए प्रदेश सरकार की योजनाएं, विकास परियोजनाएं, उपलब्धियां, जनहित से जुड़े कार्यक्रम और शासन के महत्वपूर्ण निर्णयों की प्रमाणिक जानकारी सीधे आमजन तक पहुंचाई जाएगी।
इसके साथ ही सूचना विभाग द्वारा तैयार किए गए वृत्तचित्र, विशेष रिपोर्ट, प्रेरणादायी कहानियां, सरकारी अभियानों और महत्वपूर्ण आयोजनों से जुड़े वीडियो भी इस मंच पर उपलब्ध होंगे।

सूचना निदेशक विशाल सिंह ने कहा कि आज डिजिटल मीडिया जनसंचार का सबसे प्रभावी माध्यम बन चुका है। ऐसे में “सूचना प्रवाह” सरकार और जनता के बीच एक मजबूत सेतु का काम करेगा, जिससे नागरिकों को योजनाओं और नीतियों की सही एवं विश्वसनीय जानकारी आसानी से मिल सकेगी।

वहीं अपर सूचना निदेशक अरविंद कुमार मिश्र ने कहा कि सूचना विभाग आधुनिक तकनीकों को अपनाते हुए जनसंचार के नए आयाम स्थापित कर रहा है। इस डिजिटल मंच के माध्यम से उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा और जनकल्याणकारी योजनाओं को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks