
बरेली। थाना सुभाषनगर पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी सुभाषनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस टीम ने उद्देश उर्फ कल्लू पुत्र बाबूराम, निवासी शांति विहार मढ़ीनाथ, थाना सुभाषनगर, बरेली को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना सुभाषनगर में मु0अ0सं0 416/24 धारा 75(1)/127(2) बीएनएस व 9(K)/10 पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
वहीं पुलिस टीम ने दूसरे वारंटी मुकेश पुत्र जागन, निवासी ग्राम विरिया नारायणपुर, थाना सुभाषनगर, बरेली को भी गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 313/11 धारा 323/504 आईपीसी के मामले में वारंट जारी था।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में थाना सुभाषनगर पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार नैन, उपनिरीक्षक जय सिंह निगम, उपनिरीक्षक प्रसून कुमार कटियार सहित कांस्टेबल गौरव अत्री और मोहन कुमार शामिल रहे।