अब महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और दहेज जैसे महिलाओं की समस्याओं पर होगा तुरंत एक्शन : देखें ~ तारीख ~ समय ~ स्थान

बरेली । महिलाओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की पहल पर आगामी 18 जून को विकासखंड आलमपुर जाफराबाद के सभागार में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या पुष्पा पाण्डेय करेंगी।
पूर्वाह्न 11 बजे से आयोजित होने वाली जनसुनवाई में महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, पारिवारिक विवाद सहित महिलाओं से जुड़े विभिन्न मामलों को गंभीरता से सुना जाएगा।
प्रशासन ने क्षेत्र की महिलाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी शिकायतें सीधे महिला आयोग की सदस्या के समक्ष रखें, जिससे समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान कराया जा सके।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks