बरेली में डीजे संचालक की देर रात गोली मारकर हुई हत्या, चार नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस

बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र के संजय नगर में देर रात डीजे संचालक अर्जुन मौर्य की गोली मारकर हत्या से सनसनी फैल गई। काम खत्म कर घर लौट रहे अर्जुन को घात लगाए बैठे हमलावरों ने घेर लिया और कनपटी पर गोली मार दी। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए।
सूचना मिलते ही सीओ थर्ड IPS शिवम आशुतोष पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके का निरीक्षण कर पूरे मामले की जानकारी ली और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया। साथ ही पुलिस अधिकारियों को जांच तेज करने और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
बताया जा रहा है कि मृतक अर्जुन मौर्य को मोहल्ले के ही एक युवक समेत चार लोगों ने घेरकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय हिंदू महासभा से जुड़ा था अर्जुन
गोसाई गोटिया निवासी 21 वर्षीय अर्जुन मौर्य डीजे संचालन का काम करता था और राष्ट्रीय हिंदू महासभा (भारत) से भी जुड़ा हुआ था। उसकी हत्या के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।
घटना के बाद फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वाड और एसओजी ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks