
बरेली। थाना मीरगंज पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार ग्राम लभेड़ा दुर्गा प्रसाद निवासी राजेंद्र कुमार की मोटरसाइकिल संख्या UP25CU9284 दिनांक 12 जून को चोरी हो गई थी। मामले में थाना मीरगंज पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
विवेचना के दौरान उपनिरीक्षक ब्रजकिशोर की टीम ने कार्रवाई करते हुए ग्राम खमरिया से लभेड़ा जाने वाले रास्ते पर श्मशान घाट के पास से आरोपी अर्जुन सिंह पुत्र मान सिंह, निवासी मनकरी थाना फतेहगंज पश्चिमी, बरेली को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह रम्पुरा किसान गांव स्थित शराब के ठेके पर आया था, जहां शराब पीने के बाद चाबी लगाकर बाइक चोरी कर ली थी और उसे अपने गांव ले जा रहा था। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी कर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की है।
बरामदगी:
चोरी की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल UP25CU9284
पुलिस टीम: उपनिरीक्षक ब्रजकिशोर, उपनिरीक्षक इश्कलाल सहित थाना मीरगंज पुलिस टीम का सराहनीय कार्य रहा।