देर रात्रि अलखनाथ मंदिर में मिली नाबालिग : मददगार बनीं सपना द्विवेदी , किला पुलिस सहयोग से सुरक्षित सौंपा

बरेली। देर रात करीब एक बजे अलखनाथ मंदिर परिसर में एक नाबालिग लड़की अकेली बैठी रो रही थी। पुजारी की नजर पड़ने पर उन्होंने अधिकार मित्र सपना द्विवेदी को सूचना दी। मौके पर पहुंची सपना द्विवेदी ने बच्ची से बातचीत कर मामले की जानकारी ली और तत्काल किला चौकी पुलिस को अवगत कराया।
पूछताछ में पता चला कि घरेलू विवाद से परेशान होकर बच्ची बिना बताए घर से निकल आई थी। देर रात होने के कारण अधिकार मित्र सपना द्विवेदी ने उसे सुरक्षित अपने साथ रखा। थाना किला में एसआई प्रियंका खरे एवं आरक्षी अनीता की मौजूदगी में परिजनों को आवश्यक कार्रवाई के बाद बच्ची को सुरक्षित परिवारजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks