भीषण गर्मी में आईसीएआई बरेली शाखा का , 30 जून तक चलेगा मानव सेवा अभियान


बरेली। भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से आईसीएआई बरेली शाखा द्वारा चौकी चौराहा पर शरबत वितरण एवं जल सेवा का शुभारंभ किया गया। सेवा कार्य का शुभारंभ शाखा के पूर्व अध्यक्ष सीए विजय अग्रवाल ने किया।
शाखा अध्यक्ष सीए नीरज अग्रवाल ने बताया कि यह जनसेवा अभियान 30 जून तक निरंतर जारी रहेगा। इसके अंतर्गत प्रत्येक मंगलवार को विशेष रूप से शरबत वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सेवा कार्य में सभी सीए तन, मन और धन से सहयोग कर रहे हैं।
कार्यक्रम में सीए रतन गुप्ता, राजेश कुमार, सुमित अग्रवाल, विनीश अरोरा, निखिल गोयल, अमित टंडन, अर्पित खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या में सीए मौजूद रहे और सेवा कार्य में सहभागिता की।
मीडिया प्रभारी
सीए प्रदीप तिवारी

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks