
बरेली। स्थायी लोक अदालत, बरेली में रिक्त पेशकार पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर यह भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इस पद के लिए वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे जो दीवानी न्यायालय या कलेक्ट्रेट न्यायालय से सेवानिवृत्त कर्मचारी हों और जिनकी आयु 65 वर्ष से अधिक न हो।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बरेली की ओर से जारी सूचना के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी अपने भरे हुए आवेदन पत्र 25 मई 2026 तक किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बरेली में जमा कर सकते हैं।
आवेदन पत्र का प्रारूप भी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बरेली कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।
साथ ही स्पष्ट किया गया है कि अंतिम तिथि के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।