सहकारिता विभाग में घोटाले का खेल खाद वितरण से लेकर लाखों की हेराफेरी तक…

बरेली । नवाबगंज तहसील क्षेत्र में सहकारिता विभाग से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है।
उत्तर प्रदेश सहकारी विभाग के निर्देश पर गठित संयुक्त जांच टीम ने बहुउद्देशीय सहकारी समितियों में भारी अनियमितताओं का खुलासा किया है।
जांच में सामने आया कि कई समितियों में खाद वितरण के नाम पर गड़बड़ी की गई, जबकि लाखों रुपये के गबन और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप भी लगे हैं।
रिपोर्ट के अनुसार ग्राम पंचायतों में किसानों को खाद वितरण में पारदर्शिता नहीं बरती गई। कई लाभार्थियों के नाम पर भुगतान दिखाया गया, जबकि मौके पर स्थिति अलग मिली।
इतना ही नहीं, जांच में कुछ समितियों में लाखों रुपये की वित्तीय अनियमितताओं के दस्तावेज भी सामने आए हैं।
टीम ने संबंधित सचिवों और कर्मचारियों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की संस्तुति की है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks