चौपला फ्लाईओवर की मरम्मत में तेजी डीएम ने दिए दो शिफ्ट में काम करने के निर्देश

बरेली । चौपला फ्लाईओवर मरम्मत कार्य को लेकर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने संबंधित अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। बैठक में फ्लाईओवर निर्माण कार्य के चलते आमजन को हो रही परेशानियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
डीएम ने साफ निर्देश दिए कि मरम्मत कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए और तय समय सीमा के भीतर कार्य पूरा कराया जाए।
उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मजदूरों और कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए तथा दिन और रात दो शिफ्ट में लगातार काम कराया जाए, ताकि फ्लाईओवर का कार्य जल्द पूरा हो सके और लोगों को जाम व असुविधा से राहत मिल सके।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, पुलिस अधीक्षक यातायात मोहम्मद अकमल खान सहित एनएचआई के अधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks