
बरेली । जहां एक ओर सरकार भ्रष्टाचार मिटाने का नारा देती है वहीं दूसरी ओर एक ऐसा इंटरमीडिएट स्कूल सामने आया है, जहां अभिभावकों की जेब पर खुलेआम डाका डाला जा रहा है…
नाम बड़ा — CBSE बोर्ड का… लेकिन खेल पूरा अलग!
👉 बच्चों से वसूली जा रही है CBSE बोर्ड के नाम पर मोटी फीस
👉 किताबें भी उसी हिसाब से महंगी…
👉 लेकिन जब रिजल्ट की बारी आती है… तो निकलता है UP बोर्ड का रिजल्ट!
अब सवाल उठता है—
क्या ये अभिभावकों के साथ खुला धोखा नहीं?

📚 जानकारी के मुताबिक, Central Board of Secondary Education (CBSE) एक राष्ट्रीय बोर्ड है, जिसमें पढ़ाई और परीक्षा का पूरा सिस्टम अलग होता है…
जबकि Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad (UP बोर्ड) राज्य सरकार के तहत चलता है और इसका रिजल्ट पैटर्न भी अलग होता है।
ऐसे में अगर कोई स्कूल CBSE के नाम पर फीस ले और रिजल्ट UP बोर्ड का दे…
तो ये सीधा-सीधा नियमों और भरोसे दोनों के साथ खिलवाड़ है।
💥 अभिभावकों में भारी नाराजगी…
💥 शिक्षा विभाग कब जागेगा?
📢 हमारी अपील—
अगर आपके आसपास भी ऐसा कोई खेल चल रहा है…
तो आवाज उठाइए… क्योंकि ये सिर्फ फीस नहीं, बच्चों के भविष्य का सवाल है!