पूर्व अध्यक्ष नवाबगंज वरिष्ठ अधिवक्ता रविंद्र पाल सिंह के निधन पर शोक, दी श्रद्धांजलि

फरीदपुर (बरेली)। एडवोकेट प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन नवाबगंज के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता रविंद्र पाल सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी। तहसील बार एसोसिएशन फरीदपुर के संयुक्त सचिव वरिष्ठ समाजसेवी अमित कुमार सिंह तोमर पत्रकार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ता रविंद्र पाल सिंह ने नवाबगंज में अधिवक्ता हित को देखते हुए तमाम कार्य किए वह बहुत ही मिलनसार, व्यवहारिक और सामाजिक थे। उनके निधन से अधिवक्ता समाज में अपूर्णनीय क्षति हुई है।