सिर्फ 7 बीघा जमीन के लालच में मुंह बोले बेटे ने किया वृद्ध महिला का कत्ल : सुभाषनगर पुलिस ने किया खुलासा

बरेली। थाना सुभाषनगर क्षेत्र अंतर्गत मणिनाथ में 65 वर्षीय शारदा यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार ।
आपको बताते चलें कि 3 मई को शारदा यादव की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी

जांच के दौरान सामने आया कि उन्हें आखिरी बार एक वैगनआर कार में आरोपी वरुण पारासरी के साथ देखा गया था।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की, तो उसने जो खुलासा किया, उसने सबको हैरान कर दिया।

आरोपी वरुण, जो खुद को शारदा यादव का मुंहबोला बेटा बताता था, उनकी जमीन पर नजर गड़ाए बैठा था।

2 मई को उसने फोन कर शारदा यादव को बुलाया और कार में बैठाकर सुनसान जगह ले गया।
जब शारदा यादव ने जमीन उसके नाम करने से साफ इनकार कर दिया, तो गुस्से में आकर आरोपी ने टूल बॉक्स के पाने से हमला कर दिया।

इसके बाद नाक और मुंह दबाकर उनकी हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में फेंक दिया।
निशानदेही पर शव बरामद किया और हत्या में इस्तेमाल कार, हथियार और अन्य सामान भी कब्जे में लिया

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks