नारी स्वास्थ्य का संकल्प : पुलिस लाइन में जागरूकता की मिसाल बना महिला स्वास्थ्य कार्यक्रम

बरेली। आज रविवार को पुलिस लाइन स्थित रवींद्रालय में महिलाओं के स्वास्थ्य को समर्पित एक प्रेरणादायक पहल के तहत वामा सारथी के तत्वावधान में BOGS, IMA एवं Women Welfare Committee द्वारा आयोजित महिला स्वास्थ्य जागरूकता एवं कल्याण कार्यक्रम गरिमामय ढंग से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, समय पर जांच के महत्व को समझाना तथा विभिन्न स्त्री रोगों से जुड़ी अहम जानकारी देना रहा।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीजी रमित शर्मा रहे ।
जिनकी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। इस अवसर पर एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी साउथ अंशिका वर्मा एवं आईपीएस सोनाली मिश्रा भी मौजूद रहीं।
कार्यक्रम में चिकित्सा जगत के कई प्रतिष्ठित विशेषज्ञों ने सहभागिता की, जिनमें डॉ. लतिका अग्रवाल (अध्यक्ष, BOGS), डॉ. अतुल श्रीवास्तव (अध्यक्ष, IMA), डॉ. अनीता नाथ (सचिव, BOGS) एवं डॉ. अंशु अग्रवाल (सचिव, IMA) प्रमुख रहे ।

आयोजित शैक्षणिक सत्रों में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने महिलाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इनमें सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV वैक्सीनेशन, योनि स्राव की समस्या, मासिक धर्म की अनियमितताएं तथा एनीमिया जैसे विषय शामिल रहे। महिलाओं ने इन सत्रों में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में LBC स्क्रीनिंग के जरिए 35–45 वर्ष की महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर जांच की गई। साथ ही CBC टेस्ट द्वारा एनीमिया एवं ब्लड शुगर जांच भी की गई।
👉 लगभग 80–90 महिलाओं के CBC टेस्ट लिए गए
👉 100 से अधिक लोगों की ब्लड शुगर जांच
कराई गई, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिला।

IMA अध्यक्ष डॉ. अतुल श्रीवास्तव ने कहा कि “महिलाओं का स्वास्थ्य ही परिवार और समाज की मजबूती की आधारशिला है। ऐसे कार्यक्रम न केवल जागरूकता बढ़ाते हैं बल्कि समय पर जांच और उपचार के लिए प्रेरित भी करते हैं।” उन्होंने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम जारी रखने की बात कही।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के सदस्यों डॉ. अनुजा सिंह (कोषाध्यक्ष), डॉ. दरख्शान अब्बास (क्लीनिकल सेक्रेटरी), डॉ. रुचि श्रीवास्तव एवं डॉ. आशु सक्सेना (मास्टर ऑफ सेरेमनी) सहित पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks