
बरेली | आपको बताते चलें कि थाना सुभाष नगर क्षेत्र में आज रविवार को चौकी करगैना क्षेत्र में एक दुखद और रहस्यमयी घटना सामने आई है । क्षेत्र के मोहल्ला रामचंद्रपुरम कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय भानुप्रिया, जो पेशे से एयर होस्टेस थीं, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि भानुप्रिया बीती रात ही अपने घर लौटी थीं। आज सुबह उनके अचानक निधन की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर थाना सुभाष नगर के प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार नैन अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया। पुलिस ने आवश्यक पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल, मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी हुई है।