90 दिन का अल्टीमेटम ! PNG नहीं लिया तो बंद होगी LPG सप्लाई



बरेली । रसोई गैस को लेकर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने साफ कर दिया है कि जिन इलाकों में पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) की लाइन बिछ चुकी है, वहां के लोगों को 90 दिनों के भीतर कनेक्शन लेना अनिवार्य होगा। तय समय सीमा के बाद एलपीजी गैस की सप्लाई पूरी तरह बंद कर दी जाएगी।
कलेक्ट्रेट सभागार में तेल और गैस कंपनियों के अधिकारियों के साथ हुई अहम बैठक में डीएम ने कहा कि जिले में फिलहाल पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कोई कमी नहीं है, इसलिए लोग किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।
बैठक में मौजूद सीयूजीएल (CUGL) के अधिकारियों ने बताया कि ग्रीन पार्क और महानगर इलाके के करीब 80% घरों में पीएनजी कनेक्शन पहुंच चुका है। वहीं, सुभाषनगर के शांति विहार क्षेत्र में भी गैस आपूर्ति शुरू कर दी गई है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks