
बरेली । थाना शाही क्षेत्र से एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम हरहरपुर निवासी रमेश पुत्र महीपाल ने 23 अप्रैल 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि उनका भाई सुमेरी पुत्र महीपाल, जो करीब 30 वर्ष का है, तीन साल पहले घर से काम करने के बहाने निकला था, लेकिन इसके बाद से वह वापस नहीं लौटा।
इस मामले में मुकदमा संख्या 123/2026, धारा 364 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब युवक की तलाश में जुटी है और आम लोगों से भी सहयोग की अपील कर रही है।
लापता युवक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। उसका रंग गेहूंआ, कद लगभग 5 फीट 5 इंच, शरीर मजबूत और चेहरा लंबा है। युवक ने नीली शर्ट, काली पैंट और काले जूते पहन रखे थे।

अगर किसी को इस युवक के बारे में कोई भी जानकारी मिलती है, तो पुलिस के दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं —
9454403101, 9454401327 या 9105149597