महिला रिक्रूट्स के सम्मान में ‘बड़ा खाना’— एडीजी , डीएम सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने दिखाया परिवार जैसा अपनापन

बरेली। पुलिस विभाग ने अनुशासन के साथ-साथ अपनापन और सम्मान की मिसाल पेश की। बरेली में पुलिस कल्याण गतिविधियों के अंतर्गत महिला रिक्रूट आरक्षियों के सम्मान में सामूहिक भोज यानी “बड़ा खाना” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।


यह आयोजन रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में हुआ, जहां 783 महिला रिक्रूट्स के सफल प्रशिक्षण पूर्ण होने की खुशी साफ झलक रही थी।
दरअसल, आपको बताते चलें कि 26 अप्रैल शुक्रवार को प्रस्तावित पासिंग आउट परेड से पहले यह कार्यक्रम उनके उत्साहवर्धन और सम्मान के लिए रखा गया था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन रमित शर्मा सहित कमिश्नर व जिला अधिकारी अविनाश सिंह, डी आईजी अजय कुमार साहनी, एसएसपी अनुराग आर्य सहित कई वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।


खास बात ये रही कि सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने खुद अपने हाथों से महिला रिक्रूट्स और पुलिसकर्मियों को भोजन परोसा…
और उनके साथ बैठकर खाना खाया—जिससे पूरे माहौल में एक परिवार जैसा अपनापन देखने को मिला।
इस दौरान प्रशिक्षण से जुड़े करीब 150 कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों ने महिला रिक्रूट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें कर्तव्यनिष्ठा और समाज सेवा का संदेश दिया।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks