
एटा – थाना नयागांव पुलिस को मिली सफलता, गांव उभई असदनगर में पूर्व की रंजिश को लेकर हत्या के प्रयास की घटना में वांछित चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना नयागांव पुलिस द्वारा थाना नयागांव पर पंजीकृत *मुअसं- 206/2020 धारा 147, 148, 149, 307, 323, 352, 504 भादंवि* की घटना में फरार चल रहे 02 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना :-* दिनांक 09.09.2020 को वादी श्री वीरसहाय पुत्र गंगासहाय निवासी उभई असदनगर थाना नयागांव एटा द्वारा थाना नयागांव पर इस आशय की सूचना दी गयी कि वादी के भाई उमेशचंद अपने भाई व भतीजे के साथ खेतों पर जा रहे थे, तभी अजय, कौशल, विष्णु पुत्र राजेन्द्र तथा देवेन्द्र, राजेन्द्र पुत्र धनपाल निवासी उभई असदनगर थाना नयागांव एटा ने एक राय होकर उनके साथ गाली-गलौच व मारपीट कर दी, विरोध करने पर अजय ने वादी के भाई के ऊपर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायरिंग कर दी जिससे वादी के भाई वीरसहाय, रवि कुमार एवं सोनू घायल हो गए। इस सूचना पर थाना नयागांव पर *मुअसं- 206/2020 धारा 147, 148, 149, 307, 323, 352, 504 भादंवि* बनाम अजय आदि 04 नफर पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी :-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष नयागांव को निर्देशित किया गया। थाना नयागांव पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में वांछित चल रहे आरोपी अजय उर्फ अजीत पुत्र राजेन्द्र तथा कौशल पुत्र राजेन्द्र निवासीगण उभई असदनगर को बिथरा भट्टा तिराहे से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना नयागांव से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-
1- अजय पुत्र राजेंद्र निवासी ग्राम उभई असदनगर थाना नयागांव एटा।
2- कौशल पुत्र राजेन्द्र निवासी उपरोक्त।