
भाजपाइयों ने आंबेडकर पार्क पर चलाया स्वच्छता अभियान
कासगंज। बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती से पूर्व रविवार को भाजपाइयों ने शहर के सोरों गेट स्थित आंबेडकर पार्क पर स्वच्छता अभियान चलाया। सुबह आठ बजे सभी भाजपाई पार्क पर एकत्रित हुए। यहां उन्होंने पार्क में झाड़ू लगाया, धुलाई कार्य किया, बाबा साहब की प्रतिमा की धुलाई की, पार्क परिसर में पडी गंदगी को भी बाहर निकाला। इस दौरान निवर्तमान जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, महेंद्र सिंह राणा, राजवीर सिंह भल्ला, सुरेश माहेश्वरी, शिवकुमार भारद्वाज, डा. बीडी राणा, रामनिवास राजपूत, शरद गुप्ता, अनुरोध प्रताप सिंह, उत्तम चंद्र पाथरे, डा. खूब सिंह, अजय तिवारी, रूप किशोर कुशवाहा, डा. जय सिंह वर्मा, नगर अध्यक्ष मयंक अग्रवाल, रंजीत प्रधान, विकास अवस्थी, संजय मूना, श्यामू यादव, सुमित कुमार, दिनेश भास्कर, हरि सिंह बघेल, शिव प्रताप सोलंकी, अलोक कुलश्रेष्ठ, हरी सिंह, अरविन्द पाण्डेय, अमित गुप्ता, प्रशांत अग्रवाल, कृपा शंकर गोला, गुरुदयाल सिंह, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।