
गाजियाबाद पुलिस और BJP विधायक में भिड़ंत की शुरुआती Video देखिए–
कलश यात्रा निकल रही थी। सबसे आगे विधायक नंदकिशोर गुर्जर मौजूद थे। दर्जनों पुलिसवाले पहुंच गए। कलश यात्रा रोकने की कोशिश की। लोग नहीं रुके, आगे बढ़ते गए। दोनों पक्षों में धक्का–मुक्की हुई। विधायक का कुर्ता फट गया।
पुलिस के खिलाफ विधायक धरने पर बैठ गए। समर्थकों ने पुलिस–प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस अब बिना अनुमति जुलूस निकालने, सरकारी काम में बाधा डालने की FIR दर्ज कर रही है।