शव को चौकी पर रखकर भीड़ ने किया हंगामा

अलीगढ़ *पुलिस पिटाई से मृत युवक के शव को चौकी पर रखकर भीड़ ने किया हंगामा*
देहलीगेट थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी जलालपुर में एक युवक का शव रख कर आक्रोशित हजारों लोगों ने हंगामा किया।जलालपुर की पेशकार वाली गली निवासी 22 वर्षीय लवकुश पुत्र संजय कुमार लाॅक डाउन के दौरान ढकेल पर सब्जियां बेचता था। इसके मौसा कालीचरन का कहना है कि गत रविवार को गलियों में सब्जी बेचते हुए लवकुश को जलालपुर पुलिस चौकी के दरोगा रामवकील व एक सिपाही ने डण्डो से बुरी तरह से मारा पीटा। लड़खड़ाते हुए लवकुश घर आया और परिजनों ने पूछने पर पूरी जानकारी दी। तबीयत बिगडने पर परिजन लवकुश को मैडीकल कालेज ले गये जहाॅ उसे मृत घोषित कर दिया।इसकी सूचना मिलने पर एडीएम सिटी राकेश मालपानी,एसपी सिटी अभिषेक,सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार, सीओ प्रथम विशाल पाण्डेय, सीओ द्वितीय पंकज श्रीवास्तव के अलावा देहली गेट, कोतवाली, सासनीगेट व बन्नादेवी की पुलिस मौके पर पहुॅच गई। समझा बुझाकर भीड़ को शांत कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।एसपी सिटी ने बताया ने बताया कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद उसी के आधार पर कार्यवाही की जायेगी।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks