नजदीकी पीएचसी, सीएचसी अथवा सीएमओ कार्यालय पर जाकर अपना आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाएं

एटा-जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने जनपद में 70 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके समस्त सम्मानित बुजुर्गजों को सूचित किया है

अपने नजदीकी पीएचसी, सीएचसी अथवा सीएमओ कार्यालय पर जाकर अपना आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाएं

डीएम ने जनपद के समस्त नागरिकों, व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों, मीडिया बंधुओं आदि से अपील की हैं,

यदि उनके परिवार में 70 वर्ष की आयु का कोई व्यक्ति आयुष्मान कार्ड बनवाने से अवशेष रह गया है तो वे उनका आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाएं

इस योजना के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी सम्मानित वरिष्ठ नागरिकों को उनकी आय की परवाह किए बिना स्वास्थ्य कवरेज मिलेगा,

जिसमें उन्हें प्रति परिवार 05 लाख रुपये तक का निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा कवरेज प्रदान किया जाएगा

70 वर्ष की आयु वर्ग के प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक को उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति की परवाह किए बिना योजना के लाभों तक पहुँच प्राप्त होगी

नया विशिष्ट कार्ड 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के पात्र वरिष्ठ नागरिकों को एबी पीएम-जेएवाई योजना के तहत एक नया, विशिष्ट कार्ड प्राप्त होगा

निजी बीमा के साथ पात्रता वरिष्ठ नागरिक जो निजी स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों या कर्मचारी राज्य बीमा योजना के अंतर्गत आते हैं,

वे भी एबी पीएम जेएवाई से लाभ पाने के पात्र हैं

’इस योजना का लाभ पाने के लिए वरिष्ठ नागरिकजन स्वयं भी आयुष्मान भारत के एप से अपना कार्ड बना सकते हैं,

इसके तहत गूगल प्ले स्टोर से च्डश्र।ल् एप को मोबाइल में इंस्टॉल करके जरूरी जानकारी अपलोड करके अपना कार्ड बनाया जा सकता है

’जनपद में आज दिनांक 28 जनवरी को 70 वर्ष की आयु से अधिक के वरिष्ठ नागरिकों के कुल 437 कार्ड बनाए गए हैं।

कार्ड बनाए जाने की स्थिति में आज जनपद को प्रदेश भर में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks