
एटा ! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर संजय कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे अवैध शस्त्र के खिलाफ अभियान के अन्तर्गत थाना मारहरा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त जसवीर सिंह पुत्र जोध सिंह नि0 ग्राम हयातपुर माफी थाना मारहरा को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक अवैध तमन्चा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ दिनांक 31.10.2024 को समय करीब 10.05 बजे गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 185/2024 धारा 3/25 ए एक्ट पंजीकृत करते हुए थानास्तर से अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।