एक अवैध पोनिया,02 ज़िंदा कारतूस (315 बोर) व 40 लीटर अवैध कच्ची शराव सहित किया गया गिरफ्तार

एटा – थाना जसरथपुर पुलिस को मिली सफलता, थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को एक अवैध पोनिया,02 ज़िंदा कारतूस (315 बोर) व 40 लीटर अवैध कच्ची शराव सहित किया गया गिरफ्तार।
~• •~ जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में अवैध शस्त्र एवं अवैध शराब बरामदगी हेतु चलाए गए अभियान के तहत दिनाँक 13/04/2024 को थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान मुखविर की सूचना पर अभियुक्त मुकेश उर्फ़ हेमचन्द को काली नदी के पास से एक अवैध पोनिया 315 बोर, दो जिन्दा कारतूस व 40 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0स0 40/2024 धारा 60 आबकारी अधि0 व मु0अ0स0 41/2024 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1-मुकेश उर्फ़ हेमचन्द पुत्र रामभरोसे निवासी ग्राम नंगला रामसिंह थाना जसरथपुर जनपद एटा।

बरामदगी
1- 01 अवैध पोनिया व 02 जिंदा कारतूस(315 बोर)।
2- 40 लीटर अवैध कच्ची शराब

*अभियुक्त मुकेश उर्फ़ हेमचन्द का आपराधिक इतिहास **

  1. मुoअoस० 55/2021 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना जसरथपुर जनपद एटा
  2. मुoअoस० 40/24 धारा 60 आबकारी अधिo थाना जसरथपुर जनपद एटा
  3. मुoअoस० 41/24 धारा 3/25 आयुध अधि० थाना जसरथपुर जनपद एटा
    ⁠⁠
    गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल :-
  4. थाना प्रभारी श्री ओमप्रकाश सिंह
  5. उo निo श्री अभिमन्यु शर्मा
  6. आरक्षी संजीव कुमार
  7. आरक्षी पाल सिंह

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks