डॉ प्रमोद शर्मा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, चौथे स्तंभ को किया सम्मानित

बरेली। मीरगंज तहसील क्षेत्र में पंडित मुकुट बिहारी लाल बैंकट हॉल में प्रमुख समाजसेवी समर्पित सपा प्रत्याशी डॉक्टर प्रमोद शर्मा ने मीरगंज विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवियों, गणमान्य व्यक्तियों एवं पत्रकारों का सम्मान समारोह आयोजित किया। बैठक में सपा पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ एवं बड़ी संख्या में भाग लिया इस दौरान कस्बा व ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ो लोग ने कार्यक्रम मे भाग लिया। इस मौके पर सपा संभावित प्रत्याशी डॉक्टर प्रमोद कुमार शर्मा ने ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, जोन प्रभारी से आपसी भाईचारा बनाने और बूथ को मजबूत करने की बात कही। और कहा बूथ को कैसे मजबूत किया जाए और 2027 के चुनाव में बाहर गए वोटो को कैसे बुलाया जाए इस विषय में चर्चा की गई।
इस दौरान सपा संभावित प्रत्याशी डॉक्टर प्रमोद शर्मा ने भाजपा सरकार पर निशाना और बैठक में मौजूद सभी लोगों से सपा पार्टी की नीतियों एवं सपा सरकार द्वारा कराए गए कार्यों को जन जन तक पहुंचने की बात कही।
और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चा की। उसके बाद डॉक्टर प्रमोद शर्मा ने 119 मीरगंज विधानसभा के सभी पत्रकारों को शौल उढ़ाकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। और
उन्होंने पत्रकारों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकार समाज की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे अपनी लेखनी के माध्यम से समाज की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करते हैं। पत्रकारों का सम्मान समाज के प्रति उनके योगदान का सम्मान है।
बैठक में सपा संभावित प्रत्याशी प्रमोद कुमार शर्मा, मीरगंज विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार, महासचिव शिवम सक्सेना, फतेहगंज पश्चिमी नगर अध्यक्ष डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष सिंटू पाठक, सिद्धार्थ शर्मा, राजेंद्र कुमार शर्मा, राजकुमार गंगवार, विकास कुमार गंगवार हरीश कुमार गंगवार ओम प्रकाश शर्मा, महिपाल शर्मा, गोविंद राम शर्मा, प्रेम शर्मा, रवि शर्मा, धर्मवीर शर्मा, रमेश यादव, अन्नू यादव, महेंद्र मौर्य, रहमत हुसैन, गुलाम हुसैन, रोशन लाल पाली, राजपाल पाली, विजय पाल पाली, रोहित जाटव, भूप सिंह यादव आदि लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks