
कासगंज ! आज मगंलवार को संत तुलसीदास की जन्म स्थली सूकर क्षेत्र सोरों के सर्किट हाऊस में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डा. संजय कुमार निषाद राष्ट्रीय अध्यक्ष निषाद पार्टी एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अमित निषाद का निषाद पार्टी के एटा एवं कासगंज के कार्यकर्ताओ ने भव्य स्तर पर गर्मजोशी के साथ अभिनदंन किया ! पडोसी जनपद एटा से एक दर्जन गाडियों के लावलश्कर के साथ सोरों पहुंचे निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव / जिला प्रभारी रामपाल सिहं कश्यप तथा जिलाध्यक्ष राकेश कुमार कश्यप एवं महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती ओमलक्ष्मी के नेत्रत्व में पार्टी के पदाधिकारियों में प्रमुख महासचिव डा. सुभाष शाक्य सहित हरीशंकर कश्यप , डा. देवेश शर्मा , राहुलदेव सिहं , अमित कुलश्रेष्ठ , पं. सुभाष उपाध्याय , महेश वर्मा ,ठा. अजीत सिहं सोलंकी, डा. अनूप सिहं राठौर , सुनहरी लाल कश्यप प्रधान , देवांश वर्धन कश्यप ,एवं कासगंज की जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रत्नेश कश्यप सहित अध्यक्ष प्रतिनिधि बॉबी कश्यप , डा. ओमनरायन कश्यप , निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष रवीन्द्र लोनिया ने संयुक्त रूप से कैबिनेट मंत्री डा. संजय कुमार निषाद का विशाल माला से माल्यार्पण कर शॉल पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेंटकर भव्य अभिवादन किया ! इस अवसर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय कुमार निषाद द्वारा एटा जिलाध्यक्ष राकेश कुमार कश्यप से जिले के सगंठन की समीक्षा कर कार्यकर्ताओं के हाल चाल की जानकारी ली गयी !