
तैलिक साहू गांधी जयंती समारोह धूमधाम से मनाने का लिया गया निर्णय
वाराणसी। तैलिक साहू की सभा वाराणसी द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गांधी जयंती समारोह धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया है इस अवसर पर समाज के लोग 2 अक्टूबर दिन सोमवार 2023 को मैदागिन स्थित टाउन हॉल से गांधी जी एवं कस्तूरबा जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर स्वच्छता अभियान का प्रचार प्रसार करते हुए सायं 3:00 बजे से एक विशाल मोटरसाइकिल जुलूस मैदागिन से चलकर विभिन्न क्षेत्रों से होता हुआ नाटी इमली स्थित साहू बाग में पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो जायेगा। इस अवसर पर गांधी विषयक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया है।
इस संपूर्ण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री दिलीप पटेल जी (क्षेत्रीय अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी) एवं विशिष्ट तिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा नेता श्री कन्हैयालाल गुप्ता जी होंगे।
इस अवसर पर सभा द्वारा संचालित स्कूल भक्त कर्माबाई विद्यालय के बच्चों द्वारा अतिथियों के सम्मान में अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे इस अवसर पर समाज के हाई स्कूल इंटर एवं इसके ऊपर के शिक्षा क्षेत्र में जो बच्चे फर्स्ट डिवीजन पास हुए है उनका भी सम्मान समाज के द्वारा किया जाएगा।