किसानों को दी श्रीअन्न उत्पादन की जानकारी



एटा, । जलेसर में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय किसान गोष्ठी और मेले का आयोजन किया। इसमें किसानों को रासायनिक खादों का कम प्रयोग करने के साथ श्रीअन्न उत्पादन कर आय बढ़ाने की जानकारी दी।

कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह ने किसानों को श्रीअन्न यानी मोटा अनाज उत्पादन करने के साथ यांत्रीकरण योजना के तहत कृषि यंत्रों पर मिलने वाले 40 से 80 फीसदी अनुदान के बारे में भी बताया। केवीके वैज्ञानिक डॉ. वीरेन्द्र सिंह ने किसानों को प्राकृतिक खेती, गो आधारित खेती एवं जैविक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. दिनेश मिश्रा ने फसल अवशेष प्रबंधन में यंत्रों का योगदान एवं पराली प्रबंधन कीं जानकारी दी।

गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि संजीव वर्मा ने किसानों द्वारा चलाई जा रही योजना और योगदान की सराहना की। एसपीपीए त्रिबल सिंह ने फसलों में होने वाले संचारी रोग एवं चूहा, छछूंदर से होने वाली बीमारारियों से बचाव करने की जानकारी दी। डिप्टी सीवीओ डॉ. नीरज शुक्ला ने पशु पालन विभाग द्वारा संचालित योजना के बारे में बताया। विषय वस्तु विशेषज्ञ मौहर सिंह, दिनेश चन्द्र बघेल, राकेश कुमार, अशोक कुमार शर्मा एवं कृषि विभाग के कर्मचारी देवेन्द्र, तकनीकी सहायक संदीप कुमार राठौर, ज्ञानेन्द्र सिंह, मनीष कुमार, देवेश कुमार आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks