
एटा,जैथरा क्षेत्र में जिस तरह से जुआ खेलते हुए वीडियो वायरल हो रहे हैं। उसे लेकर थाना पुलिस पर सवाल तो उठ ही रहे थे और एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पुलिस भी खड़ी हुई और लोग जुआ खेल रहे हैं। पुलिस संग वायरल वीडियो को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि इसमें पुलिस ने कार्रवाई की थी।
हाल में जैथरा क्षेत्र में जुआ खेलने के एक के बाद एक नए वीडियो सामने आ रहे है। पहला वीडियो दो दिन पहले सामने आया है। इसमें एक घर में जुआ चल रहा था। अगले दिन एक ओर वीडियो सामने आया जिसमें कुछ लोग छत पर बैठकर जुआ खेल रहे थे। दोनों ही वीडियो जैथरा क्षेत्र में बताएं गए थे। अब एक ओर वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बड़े से स्थान पर जुआ हो रहा है और उसमें एक दरोगा भी खड़े हुए हैं। यह वीडियो कुछ माह पहले का बताया जा रहा है। इसे लेकर यह भी कहा जा रहा है कि वायरल वीडियो जैथरा क्षेत्र का था और कार्रवाई के लिए अलीगंज की पुलिस पहुंची थी। इसमें पुलिस ने कार्रवाई भी की थी। जैथरा में एक के बाद एक वायरल हो रहे वीडियो से यह तो तय हो गया है कि यहां पर जमकर जुआ की फड़ लग रही थी।
जितने भी वीडियो वायरल हो रहे हैं वह पुराने हैं। अब पुलिस संग वीडियो वायरल हुआ है वह कार्रवाई का वीडियो है जिसमें जुआ पकड़ने की कार्रवाई कराई थी। अगर कहीं कोई जुआ हो रहा है तो वह हमें सूचना दें। सूचना देने वाला का नाम गोपनीय रखा जाएगा। बाजार में कुछ लोगों के लाठी-डंडे लेकर घूमने की बात कहीं जा रही है वह गलत है। गलत कार्य होगा तो कड़ी कार्रवाई की जाएंगी।
सुधांशु शेखर, सीओ अलीगंज एटा।