युवती से गैंगरेप कर बनाया वीडियो, वायरल किया

युवती से गैंगरेप कर बनाया वीडियो, वायरल किया

मैनपुरी/एटा,कार्यालय संवाददाता। औंछा थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप किया गया। इतना ही नहीं आरोपियों ने घटना के वीडियो भी बनाए और पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगे। शिकायत करने पर आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद परिजनों के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी तो पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध गैंगरेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पीड़िता का मेडिकल करा रही है। एक आरोपी को देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया और दो आरोपी फरार हो गए हैं।

शुक्रवार को थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि 15 दिन पूर्व वह खेतों पर गई थी। तभी ग्रामवासी अवनीश पुत्र झाऊलाल लोधी, अवनीश का रिश्तेदार सनी पुत्र अज्ञात निवासी खानपुर थाना अलीगंज जनपद एटा, विकास पुत्र जगदीश जाटव निवासी ठाकुरपुर थाना औंछा ने युवती को पकड़ लिया। विकास उसे सरसों के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

अवनीश और सनी ने भी दुष्कर्म किया। आरोपियों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया। 22 फरवरी को आरोपियों ने ब्लैकमेल करते हुए उसे बुलाया और उसे पीटा तथा दुष्कर्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की बात कही। शिकायत करने पर मारने की धमकी दी गई।

● तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज, एक गिरफ्तार

● औंछा थाना क्षेत्र के एक गांव की घटना, मुकदमा

विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया
औंछा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धारा 376डी, 323, 504 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67ए के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ संजय वर्मा ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। एक आरोपी विकास को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें बनाई गई हैं। जल्द उनकी गिरफ्तारी होगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks