*#Lucknow….* *साइबर अटैक से बचने के लिए बैंकों ने जारी किया अलर्ट* *◾जल्द ही एक बड़ा साइबर अटैक होने की आशंका जताई* *◾ग्राहकों को साबधानी बरतने के दिये निर्देश* *◾ध्यान नहीं दिया तो बैंक खाता हो सकता है खाली* *◾ईमेल के जरिए की जा रही सेंधमारी* एसबीआई की हजरतगंज शाखा के एजीएम के जनसंपर्क अधिकारी योगेश टंडन ने बताया कि साइबर अपराधी कोरोना वायरस के नाम पर ईमेल के जरिए आपकी निजी जानकारी मांग सकते हैं। जिसका इस्तेमाल कर खाते में सेंधमारी कर सकते हैं। वहीं एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नैशनल बैंक समेत अन्य बैंकों ने भी अपने ग्राहकों को साइबर अटैक के बारे में चेतावनी जारी की है। बैंक के अनुसार कोविड-19 टेस्ट के नाम पर खातों से पैसों की चोरी हो रही है। कई बैंको ने जारी की गई चेतावनी के जरिये कहा है कि ईमेल एड्रेस [email protected] से आने वाली किसी भी ईमेल को क्लिक न करें। इस मैसेज से सावधान रहें। इसमें यह दावा किया जाता है कि वह कोविड-19 का टेस्ट करते हैं। टेस्ट के नाम पर भी धोखाधड़ी हो रही है। बैंक खाते से जुड़ी किसी भी जानकारी को शेयर ना करें.
