एटा।आज फिर से जिला कारागार एटा में नए आए हुए बंदियों एवं पुराने बंदियों तथा स्टाफ का कोरोना टेस्ट सीएमओ एटा द्वारा कराया गया। इससे पूर्व 194 बंदियों और स्टाफ का corona टेस्ट कराया गया था जो कि निगेटिव आया था। आज फिर से कुल 102 बंदियों एवं स्टाफ का corona टेस्ट कराया गया।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक पी पी सिंह जेलर कुलदीप भदोरिया और स्टाफ के लोगों ने सभी संदिग्ध बंदियों की कोरोना टेस्ट करवाई। अभी तक जिला कारागार एटा कोरोना मुक्त है। कोरॉना से बचाव के लिए बंदियों को आयुष का काढ़ा ,होम्योपैथिक की दवा ,नियमित योगा और साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन तथा मास्क लगाए रखने के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवा कर कारागार में कोरोना के प्रवेश को रोका गया है। आगे भी जैसा शासन द्वारा निर्देश दिया जाएगा उसका पूर्णता पालन किया जाएगा । जिला का एटा को कोरोना मुक्त रखने के लिए अथक प्रयास किया जा रहा है शासन द्वारा समय-समय पर दिए गए सभी निर्देशों का पालन किया जा रहा है। बाहरी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है ।बंदियों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा और उनकी इम्युनिटी बढ़ाई जा रही है जिससे कि वह करो ना बीमारी से ग्रसित ना होने पाए।

